
पलवल, 25 फरवरी। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल टेनिस का आगामी 16 से 20 मार्च तथा क्रिकेट प्रतियोगिता का 17 से 24 मार्च तक आयोजन करवाया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा राज्य के टेबल टेनिस व क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) 2024-25 के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इन स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए हरियाणा के महिला एवं पुरुष खिलाडिय़ों का चयन 3 मार्च 2025 को करनाल के करन स्टेडियम में होगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित की गई है।
जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा की टेबल टेनिस प्रतियोगिता 16 मार्च से 20 मार्च तक त्यागराज स्टेडियम आईएनए में होगी। इसके अलावा क्रिकेट की प्रतियोगिता 17 मार्च से 24 मार्च तक भारत नगर क्रिकेट ग्राउंड अशोक विहार, जी ब्लॉक सोनिया पीवीआर के पीछे विकासपुरी क्रिकेट ग्राउंड नई दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय क्रिकेट ग्राउंड विनय मार्ग चाणक्यपुरी और एसबीवी शकूरपुर क्रिकेट ग्राउंड ब्रिटेनिया चौक दिल्ली में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया है कि इन स्पर्धाओं में भाग लेने के इच्छुक जिला के विभागों के कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी अथवा कर्मचारी निर्धारित तिथि व स्थान पर प्रात: 10 बजे अवश्य पहुंच जाएं।
स्पर्धा में भाग लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने विभाग से यह प्रमाण पत्र भी देगा कि वे वहां कार्यरत हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाने व आने का किराया संबंधित विभाग व खिलाड़ी द्वारा वहन किया जाएगा। सिविल सेवा कर्मी अपना टी.ए. व डी.ए. अपने विभाग से प्राप्त करेंगे। अधिक जानकारी वैबसाइट http://dopt.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इस संबंध में हरियाणा सरकार द्वारा सभी अखिल भारत सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट में जाने वाली राज्य की टीमों में खेल विभाग हरियाणा की ओर से भाग लेने वाले अधिकारियों, प्रशिक्षकों व कर्मचारियों की संख्या को 10 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है।