अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार ने जिला अधिकारियों के साथ समाधान शिविर की समीक्षा की।
पलवल में अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार ने समाधान शिविरों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतें तय समय पर हल हों और कोई मामला पेंडिंग न रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू किए गए समाधान शिविर लोगों की समस्याओं को तेजी से निपटाने के लिए महत्वपूर्ण मंच हैं। बैठक में सभी विभागों से आई शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई और प्राथमिकता से निपटान के निर्देश दिए गए। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे शिविरों में अपनी समस्याएं दर्ज कर समाधान का लाभ उठाएं। बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।