हरियाणा हैफेड द्वारा कवर एंड प्लिंथ निर्माण के लिए निविदाएं पुनः आमंत्रित
सोनीपत: हरियाणा स्टेट कॉपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (हैफेड) ने सीएपी हाइरिंग योजना 2019 के तहत कवर एंड प्लिंथ निर्माण के लिए निविदाएं दोबारा जारी की हैं। चीका, कैथल, हांसी, पिहोवा, अंबाला कैंट और कालांवाली केंद्रों के लिए जिन स्थानों पर पहले बोली नहीं आई थी, अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एजेंसियों से समय पर भाग लेने का आग्रह किया गया है।