नई दिल्ली :भ्रष्टाचार में डूबी निगम व दिल्ली सरकार को भंग कर चुनाव एक साथ कराया जाये – चौ. अनिल कुमार

नई दिल्ली 10 जनवरी 2021 -:दिल्ली प्रदेश कॉंग्रेस समिति के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने बयान जारी कर दिल्ली में एमसीडी व विधानसभा सभा को भंग करने की माँग करते हुए कहा कि जिस प्रकार एमसीडी को संभालने में भाजपा नाकाम रही, उसी प्रकार  दिल्ली को संभालने में केजरीवाल सरकार नाकाम रही इसलिए जरूरत है कि निगम व दिल्ली सरकार को भंग कर निगम व दिल्ली विधानसभा का चुनाव एक साथ कराया जाये, ताकि दिल्ली की आम जनता के पास रोज-रोज की आरोप-प्रत्यारोप की जगह आने वाले चुनाव में वैसे पार्टी को चुनने का मोका मिले जिन्होंने दिल्ली में बिना आरोप- प्रत्यारोप के विकास किए हो। उन्होने कहा कि दिल्ली विधानसभा व निगम को भंग कर एक साथ चुनाव कराने से खर्च भी कम होगा।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि एक तरफ जहाँ भाजपा ने निगम को फ़ेल किया जिसके कारण जगह-जगह कूड़े का ढ़ेर है और दिल्ली में कूड़े का पहाड़ बन चुका है। वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को फेल किया दिल्ली वाले गंदी पानीपीने पर मजबूर हो रहे। पिछले सात वर्षों से एक स्कूल, एक भी नया हस्पताल नहीं बना,एक डीटीसी बस नहीं लाया। दिल्ली सरकार की महत्वपूर्ण विभाग घाटे में चले गए है।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी ने मिलकर कोई भी सकारत्मक कार्य नहीं किए बल्कि केवल एक दूसरे के भ्रष्टाचार को छुपाया,कोरोना कैपिटल बनाया, दिल्ली को विश्व का सबसे प्रदूषित शहर बनाया। दिल्ली में दंगे करवाया,अतिक्रमण बता हनुमान मंदिर तोड़ दिया।

चौ. अनिल कुमार ने दिल्ली की निगम के वर्तमान हालात को बताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने नगर निगम को 5 वें वित्त आयोग के हिसाब से लगभग 7 हज़ार करोड़ कमदिये। काँग्रेस सरकार की तूलना में निगम को विकास कार्यों  के मद में 5200 करोड़ कम दिये,भाजपा ने निगम का आय बढ़ाने की जगह भ्रष्टाचार किया गया, दोनों ने मिलकर भ्रष्टाचार किए उसी का नतीजा है कि निगम में कोई विकास कार्य नहीं हो रहे। सैलरी इत्यादि के मद में जो कटौती हुई उसी का नतीजा है कि समय-समय पर सफाई कर्मचारी व स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर जा रहे है। आज भी सफाई कर्मचारी व स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। दिल्ली वाले ऐसे में दोनों सरकारों को सबक सिखाना चाहती है। इसलिए दिल्ली में नगर निगम व दिल्ली सरकार को भंग कर देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here