
नई दिल्ली, दिल्ली कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत अपने ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सभी जिलों और 70 विधानसभाओं में पार्टी कार्यों की सक्रियता बढ़ाने के लिए ऑब्जर्वरों की नियुक्ति की।
साथ ही, संगठन के विभिन्न सेल और विभागों में रिक्त पदों को भरते हुए प्रो. सुधांशु को पूर्वांचल प्रकोष्ठ का चेयरमैन बनाया गया। ये नियुक्तियाँ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में की गई हैं।
पार्टी का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और प्रत्येक स्तर पर गतिविधियों में तेजी लाना है। सभी नियुक्तियों की विस्तृत सूची पार्टी द्वारा साझा की गई है।