पलवल, 10 नवंबर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अहरवां गांव में आयोजित 52 पालों के भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पालों की परंपरा सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल रही है, जिसने हर दौर में समाज को नई दिशा दी है।
हुड्डा ने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में वही समाज आगे बढ़ेगा जो शिक्षित होगा। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि पालों की एकजुटता क्षेत्र की प्रगति की नींव है।
