
फरीदाबाद: स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर फरीदाबाद पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों को “पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार और पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक यशपाल सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यपरायणता के लिए यह सम्मान दिया गया।
इन अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण, जनता के साथ बेहतर समन्वय और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फरीदाबाद पुलिस इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रही है। पुलिस आयुक्त ने दोनों अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी।