
सोनीपत, 29 सितंबर: सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने राजस्व विभाग की चार नई योजनाओं का शुभारंभ किया। इसमें पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सऐप चैटबोट और राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली शामिल हैं।
विधायक देवेन्द्र कादियान ने कहा कि अब लोग घर बैठे मोबाइल से रजिस्ट्री और अन्य सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे दफ्तरों के चक्कर खत्म होंगे। निखिल मदान ने डिजिटलीकरण से पारदर्शिता बढ़ने और भ्रष्टाचार घटने की बात कही।
उपायुक्त सुशील सारवान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ये योजनाएँ तुरंत लागू हों और जनता तक सुविधाएँ पहुँचें। इससे लोगों का समय बचेगा और सरकारी सेवाएँ सरल व त्वरित होंगी।
कार्यक्रम में अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पेड़ “माँ” के नाम लगाया।