भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी अभियान दिल्ली में भी जोर पकड़ चुका है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि आम नागरिकों, दुकानदारों, महिलाओं और युवाओं सहित समाज के हर तबके ने इस हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
दिल्ली की जनता ने जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे “वोट चोर–गद्दी छोड़” आंदोलन को पूरा समर्थन दिया और कुल 4,37,000 हस्ताक्षर एकत्र कर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति को भेजे गए।
देवेंद्र यादव ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ एक राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का संदेश है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर मतदाता सूची से छेड़छाड़ की और हरियाणा में लाखों वोटों की हेराफेरी के जरिए सत्ता हासिल की।
कांग्रेस नेताओं ने दोहराया कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर वोट की आवाज सुरक्षित होगी। दिल्ली के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नागरिकों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ा और भाजपा की कथित साजिश के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

