नई दिल्ली, 19 नवंबर, 2025। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के 12 वार्डों में कार्यरत कांग्रेस बूथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। प्रत्येक कार्यकर्ता को “मजबूत दिल्ली कांग्रेस” का लेबल वाला बैग प्रदान किया गया, जिसमें वोटर लिस्ट, चुनावी सामग्री, बिल्ले, स्टीकर, पम्पलेट और विपक्षी पार्टियों की नाकामियों से संबंधित दस्तावेज शामिल थे।
श्री यादव ने बताया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और कांग्रेस की उपलब्धियों व विपक्ष की कमियों को साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ प्रबंधन समिति के प्रशिक्षित कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूरी सजगता से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस अवसर पर काजी निजामुद्दीन, राजेश गर्ग, राज कुमार जैन, मौहम्मद उस्मान, जगजीवन शर्मा और अशोक जैन सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

