
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एवं अन्य विभागों के समक्ष हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने रखा विकसित हरियाणा का रोडमैप
देहरादून: देहरादून में आयोजित नागरिक उड्डयन मंत्री सम्मलेन में हरियाणा के नागरिक उड्डयन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्र विपुल गोयल ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता के चलते आज राज्य का नागरिक उड्डयन विभाग नए आयाम छू रहा है। उनके स्पष्ट विज़न और मजबूत इच्छाशक्ति के कारण ही हरियाणा अब एविएशन सेक्टर में राष्ट्रीय पटल पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवा रहा है।