पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 9 जनवरी को तीरंदाजी खिलाड़ियों के चयन ट्रायल आयोजित होंगे
प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए तीरंदाजी खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। हरियाणा के पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 9 जनवरी को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। महिला और पुरुष दोनों वर्गों के इच्छुक खिलाड़ी सुबह 9 बजे पहुंचकर भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को एसटी जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण और जन्मतिथि से संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे। चयनित खिलाड़ियों के नाम भारतीय खेल प्राधिकरण को भेजे जाएंगे। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन फरवरी 2026 तक प्रस्तावित है।