
फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच बॉर्डर टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 3.502 किलो गांजा के साथ पल्ला निवासी शैलेंद्र (24) को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि यह गांजा उसने दिल्ली निवासी नितिन (23) से खरीदा था। पुलिस ने नितिन को भी सूरजकुंड गोलचक्कर से दबोच लिया। दोनों आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।