
फरीदाबाद में पुलिस महानिदेशक के “सेफ सिटी” अभियान के तहत एक सराहनीय कार्रवाई हुई। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर दुर्गा शक्ति-3 टीम ने 28 अगस्त की रात करीब 2:20 बजे ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला को पाया, जो घर लौटने के लिए सुरक्षित साधन नहीं ढूंढ पा रही थी।
पुलिस ने तुरंत सरकारी वाहन से महिला को उसके घर तक सुरक्षित पहुँचाया। महिला और उसके परिवार ने पुलिस टीम की तत्परता और मदद के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।
फरीदाबाद पुलिस ने नागरिकों को आगाह किया है कि यदि रात के समय कोई महिला अकेली असुरक्षित महसूस करे और उसे घर जाने के साधन न मिल रहे हों, तो वह तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 या 0129-2227200 पर संपर्क कर सकती है। नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम तत्काल सहायता प्रदान करके सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने का कार्य करेगी।