फरीदाबाद पुलिस महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में महिला थाना NIT की टीम ने सेक्टर 58 स्थित ज़ेप्टो कंपनी की महिला कर्मचारियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान टीम ने महिलाओं को आपातकालीन और साइबर सहायता नंबरों के बारे में जानकारी दी – डायल 112 (आपातकालीन) और डायल 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन)। निरीक्षक माया ने बताया कि किसी भी तरह की छेड़छाड़, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम में पोक्सो एक्ट, सेफ सिटी अभियान, नई महिला सुरक्षा कानूनों और साइबर सुरक्षा के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। महिला थाना NIT के स्टाफ के साथ दुर्गा शक्ति टीम भी मौजूद रही और कर्मचारियों को सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियाँ साझा कीं।