फरीदाबाद: साइबर थाना NIT ने बर्गर किंग फ्रैंचाइजी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े एक और आरोपी को दबोच लिया है। पीड़ित ने बताया कि उसने सितंबर 2022 में गूगल पर बर्गर किंग की फ्रैंचाइजी के लिए खोज की थी, जहां एक फर्जी वेबसाइट पर उसने अपनी जानकारी भरी। इसके बाद ठगों ने ईमेल और फोन कॉल के जरिए फ्रैंचाइजी प्रक्रिया के बहाने 39 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
जांच में पता चला कि आरोपी शशिकांत कुमार, निवासी नालंदा (बिहार), ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाता था। उसके जरिए पहले से गिरफ्तार आरोपी आकाश के खाते में 20 लाख रुपये जमा हुए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

