पलवल, जिले के होनहार युवा, समाजसेवी और साहित्य प्रेमी हरीश पेलक को रूस की राजधानी मास्को में 16 से 21 सितंबर 2025 तक होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।
हरीश पेलक ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद से कंप्यूटर साइंस में एम.एससी. की पढ़ाई की और इसके बाद राजनीति विज्ञान, सामाजिक कार्य और पत्रकारिता में विभिन्न स्नातकोत्तर डिग्रियाँ हासिल कीं। वर्तमान में वह राजनीति विज्ञान में पीएचडी कर रहे हैं।
इससे पहले उन्होंने 2016 में भूटान और 2018 में चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
पुरस्कार और सम्मान:
- 2017 – एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित
- 2019 – हरियाणा राज्य युवा पुरस्कार (प्रथम स्थान), मुख्यमंत्री और राज्यपाल द्वारा सम्मानित
जिले और प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि हरीश पेलक जैसे युवा वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनके योगदान को स्थानीय समुदाय, शिक्षाविद और समाजसेवी संगठनों ने सराहा है। हरीश पेलक का मानना है कि उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरूजनों और मित्रों को जाता है।