फरीदाबाद अपराध शाखा ने 21 साल से फरार 5000 के इनामी बदमाश को दिल्ली से गिरफ्तार किया
फरीदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने 21 वर्षों से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी आरोपी मनोज उर्फ आसू को दिल्ली के नेहरू नगर से दबोच लिया। आरोपी वर्ष 2004 में जमानत पर जाने के बाद से फरार था। यह आरोपी वर्ष 2001 में घर में घुसकर की गई लूट की वारदात का वांछित बदमाश था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।