सोनीपत प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न श्रेणियों में चयनित महिला achievers को 5 लाख तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इच्छुक महिलाएं 15 दिसंबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग, सोनीपत कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड सहित कुल 11 कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें इंदिरा गांधी शक्ति अवार्ड, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड, बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड सहित कई सम्मान शामिल हैं। पात्र महिलाएं जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से अतिरिक्त जानकारी भी प्राप्त कर सकती हैं।