सोनीपत में जिला प्रशासन के अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट करते मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी
सोनीपत में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से शिष्टाचार भेंट की और सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से चर्चा कर विभिन्न विषयों में सुधार और आमजन के हित में उपायों पर सुझाव साझा किए।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सुशासन सहयोगी प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। बैठक में सीटीएम डॉ. अनमोल, जेसी एमसी मीतू धनखड़, एसीयूटी योगेश दिल्हौर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
प्रतिनिधिमंडल ने जिले के सड़क नेटवर्क, शहरीकरण, औद्योगिक विकास और सार्वजनिक शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समाधान शिविरों, जनसंवाद पोर्टल और सीएम पोर्टल के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को भी समझा। दौरे में डीआरओ, एसडीएम कार्यालय, स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय और पीएमश्री स्कूल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया गया