फरीदाबाद पुलिस द्वारा बरामद स्मैक और गांजा
फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर 45.31 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
इसी दौरान एक अन्य कार्रवाई में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने सेक्टर-58 स्थित जेसीबी कंपनी के पास से एक वेगनार कार से 21 किलो 142 ग्राम गांजा बरामद किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि शहर में नशा तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।