पलवल में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में पत्रकारों का सम्मान
पलवल के जाट धर्मशाला में आयोजित भव्य नववर्ष मिलन समारोह में पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पत्रकारों को लोकतंत्र का सशक्त प्रहरी बताया और सांसद निधि से 11 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे तथा निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना की गई।