फरीदाबाद में दो स्नैचिंग मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद पुलिस ने झपटमारी की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ऑटो और 3,000 रुपये नकद बरामद किए। एक मामले में ऑटो में बैठाकर मोबाइल व पैसे छीने गए, जबकि दूसरे मामले में महिला का मोबाइल छीनकर फरार होने की वारदात सामने आई। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।