गोहाना में समाधान शिविर के दौरान शिकायतों पर निर्देश देतीं एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय
गोहाना उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय (IAS) ने कहा कि शिविर जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निपटारा निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी तरीके से किया जाए और शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित हो। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।