उपमंडल अधिकारी निर्मल नागर अधिकारियों को निर्देश देते हुए
खरखौदा के लघु सचिवालय में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में उपमंडल अधिकारी निर्मल नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समाधान प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से किया जाए। शिविर में 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें कुछ मौके पर ही हल की गई और बाकी संबंधित विभागों को अग्रसारित की गईं। सभी मामलों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।