चाकूबाजी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार – अपराध शाखा DLF की कार्रवाई
फरीदाबाद में ब्रिटिश एयरवेज के एक कर्मचारी से मारपीट और चाकू से वार करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अपराध शाखा DLF टीम ने तेज कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को काबू किया। घटना ओल्ड चौक क्षेत्र में चाय पीने के दौरान कहासुनी से शुरू हुई, जो हमले में बदल गई। पुलिस ने वारदात में उपयोग मोटरसाइकिल और स्कूटी भी बरामद कर ली हैं और आरोपियों से पूछताछ जारी है।