थाना छायंसा पुलिस टीम ने 2021 से फरार चल रहे वांछित आरोपी अमित को गांव जवां से गिरफ्तार किया
फरीदाबाद पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना छायंसा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव जवां से आरोपी अमित को काबू किया, जो 2021 में जमानत मिलने के बाद से फरार था।
मामले के अनुसार, आरोपी पर अपने ही परिजन पर हमला करने और गला दबाने का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि उस पर चोरी तथा अवैध शराब बिक्री से जुड़े कई अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।