Skip to content
March 14, 2026
  • Facebook
  • Instagaram
  • Youtube
  • Twitter
  • What’s app

Latest News

.

Primary Menu
  • India
    • DELHI
    • Haryana
    • Jammu and Kashmir
  • World
  • Health
  • Politics
  • Crime
  • Business
  • Sports
  • Lifestyle
  • Technology
  • Education
  • NEW DELHI
  • Faridabad
  • Palwal
  • Sonipat
  • Home
  • Haryana
  • News Update
  • फरीदाबाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक बरामद
  • Crime
  • Crime
  • Haryana
  • India
  • News Update

फरीदाबाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक बरामद

फरीदाबाद में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद
Pankaj Gupta January 13, 2026 1 minute read
तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार आरोपी

तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार आरोपी

Spread the love
       

फरीदाबाद में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई से वाहन चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना पल्ला क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत की जांच के दौरान अपराध शाखा बॉर्डर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कार्तिक, निवासी मदनगिरी, दिल्ली (हाल निवासी सूर्या विहार, पल्ला) को बाईपास रोड, हनुमान मंदिर के पास, सेक्टर-37 से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

इसी तरह, अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने थाना पल्ला में दर्ज एक अन्य वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी करण, निवासी गांव हरनौल, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी खेड़ी पुल को बांके बिहारी मार्केट, तिगांव रोड से काबू किया। तलाशी में उसके कब्जे से भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

वहीं अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के एक अलग मामले में आरोपी सोहीदुल, निवासी सुभाष कैंप, बदरपुर, दिल्ली (हाल निवासी ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद) को सेक्टर-45 से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक चोरी की बाइक बरामद की गई।

तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहन चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About the Author

Pankaj Gupta

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: क्राइम ब्रांच बॉर्डर की कार्रवाई, अवैध हथियार सहित आरोपी दबोचा गया
Next: नशा तस्करों पर फरीदाबाद पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार, 2.6 किलो गांजा बरामद

Related Stories

Add a little bit of body text (1)
  • Crime
  • Faridabad

टेलीग्राम टास्क ठगी मामला: फरीदाबाद में आरोपी गिरफ्तार

Pankaj Gupta March 14, 2026
WhatsApp Image 2026-03-14 at 10.36.50 AM
  • Haryana
  • News Update

हरियाणा वाहन स्क्रैपिंग नीति से निवेश और रोजगार को बढ़ावा

Pankaj Gupta March 14, 2026
Add a little bit of body text
  • India
  • News Update

National Lok Adalat 14 March: ट्रैफिक चालान और केस निपटाने का मौका

Pankaj Gupta March 13, 2026

Recent Posts

  • एलपीजी गैस सिलेंडर संकट पर दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • टेलीग्राम टास्क ठगी मामला: फरीदाबाद में आरोपी गिरफ्तार
  • POCO X8 Pro Max Launch on March 17 With Massive 9000mAh Battery
  • हरियाणा वाहन स्क्रैपिंग नीति से निवेश और रोजगार को बढ़ावा
  • National Lok Adalat 14 March: ट्रैफिक चालान और केस निपटाने का मौका

About indiastatestimes

India States Times channel launched to be among you people. The channel is a platform built to question the country's big issue by covering politics. We are here to make the voice of the masses to reach the corners of the country. We welcome you to your own India States Times channel. What's app @ 7011879612 For News , Adv , Blog please inbox@ indiastatestimes@gmail.com

You may have missed

Add a little bit of body text (2)
  • DELHI
  • Politics

एलपीजी गैस सिलेंडर संकट पर दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन

Pankaj Gupta March 14, 2026
Add a little bit of body text (1)
  • Crime
  • Faridabad

टेलीग्राम टास्क ठगी मामला: फरीदाबाद में आरोपी गिरफ्तार

Pankaj Gupta March 14, 2026
Gemini_Generated_Image_f5yke3f5yke3f5yk_cleanup
  • Technology

POCO X8 Pro Max Launch on March 17 With Massive 9000mAh Battery

Pankaj Gupta March 14, 2026
WhatsApp Image 2026-03-14 at 10.36.50 AM
  • Haryana
  • News Update

हरियाणा वाहन स्क्रैपिंग नीति से निवेश और रोजगार को बढ़ावा

Pankaj Gupta March 14, 2026
  • About us
  • Blog
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Contact Details
Editor in Chief: Pankaj Gupta
Published from Haryana.
Phone: +91 9797311904
Email: indiastatestimes@gmail.com
Corporate Address: Unit no. 219, Tower 5, RPS 12th Avenue, Delhi-Mathura Road, Sector 27C, Faridabad-121003, Haryana

Follow us on
Twitter
Facebook
Instagram
YouTube
WhatsApp

  • India
  • World
  • Health
  • Politics
  • Crime
  • Business
  • Sports
  • Lifestyle
  • Technology
  • Education
  • Facebook
  • Instagaram
  • Youtube
  • Twitter
  • What’s app
India States Times | MoreNews by AF themes.