पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
फरीदाबाद में SGM नगर थाना की टीम ने एक आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। शिकायत के मुताबिक 16 जनवरी 2026 को आदर्श कॉलोनी के रहने वाले सनोज के साथ उनके पड़ोसी मनीष और उसके साथी मिलकर एक आपराधिक घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि उन्होंने सनोज की स्कूटी और मोटरसाइकिल में आग लगा दी और साथ ही उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए।
सनोज ने पुलिस को बताया कि यह घटना उनके और मनीष के बीच पहले से चल रहे विवाद का नतीजा है। उन्होंने घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। SGM नगर थाना की टीम ने तुरंत छानबीन कर आरोपी मनीष और समीर को पकड़ा, जो दोनों आदर्श कॉलोनी, फरीदाबाद के निवासी हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि मनीष और शिकायतकर्ता के बीच पहले से दुश्मनी थी। बदला लेने के उद्देश्य से मनीष ने समीर के साथ मिलकर सनोज की स्कूटी और मोटरसाइकिल में आग लगाई और गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें कानून के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।