आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया
फरीदाबाद पुलिस ने नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। क्राइम ब्रांच DLF की टीम को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित दवाइयां बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई और गस्त के दौरान संदिग्ध को पकड़ने की योजना बनाई।
18 जनवरी को पुलिस की टीम गस्त पर थी और इसी दौरान NIT गोल चक्कर के पास आरोपी पुनित गुप्ता (26) को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 1020 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद हुईं। यह बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां पुलिस के हाथ लगीं, जिससे यह साफ हो गया कि आरोपी नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी गांधी कॉलोनी का रहने वाला है और उसने इन टैबलेट्स को उत्तर प्रदेश से खरीदा था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि उसने यह सामान किसी अज्ञात व्यक्ति से 3000 रुपये में खरीदा था और बेचने की नियत से रख रखा था। आरोपी 10वीं पास है और उसके खिलाफ थाना SGM नगर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यह कार्रवाई फरीदाबाद पुलिस की नशा विरोधी मुहिम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे नशे के खिलाफ चल रही सतत लड़ाई को और मजबूती मिली है।