फरीदाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी देव कुमार को गिरफ्तार कर 1 दिन रिमांड पर लिया। घटना सोशल मीडिया फेक आईडी से हुई थी।
फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सैंट्रल टीम ने हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में मुख्य आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित इशान, जो डबुआ कॉलोनी का निवासी है, ने थाना बी.पी.टी.पी. में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी। 4 जनवरी को वह लड़की ने उसे मिलने के लिए सेक्टर-89 बुलाया।
जब इशान बताए गए पते पर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद छह युवक दो मोटरसाइकिलों पर आए और अचानक उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा और बाद में सुआ से उस पर वार किया। इस हमले की घटना के बाद इशान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने तुरंत पुलिस में मामला दर्ज कराया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और संदिग्धों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए। जांच में यह बात सामने आई कि यह हमला एक सुनियोजित साजिश थी। आरोपी देव कुमार, जो भारत कॉलोनी का रहने वाला है, ने पहले इशान के साथ हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया।