पलवल, । हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने देशभर में मध्यस्थता को बढ़ावा देने के लिए 90 दिवसीय राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य न्याय व्यवस्था पर बढ़ते दबाव को कम करना है। इस अभियान की शुरुआत सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं पलवल की सचिव मेनका सिंह ने जिला पलवल में ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ के तहत की है, जो 30 दिनों तक चलेगा।
मेनका सिंह ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से न्याय प्रणाली को सरल, सुलभ और भरोसेमंद बनाकर लंबित मुकदमों को मध्यस्थता के जरिए जल्द हल करने पर जोर दिया जा रहा है। जिले की विभिन्न अदालतों में चल रहे कई प्रकार के विवाद जैसे वैवाहिक, दुर्घटना, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक, सेवा, उपभोक्ता, भूमि अधिग्रहण, बेदखली और अन्य सिविल मामले मध्यस्थता केंद्र के ज़रिए समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि अदालतें ऐसे मामलों को मध्यस्थता के लिए भेज रही हैं, ताकि विवादों का त्वरित निपटारा हो सके। जिन लोगों के मामले अदालतों में लंबित हैं, वे नजदीकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या मध्यस्थता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 15100 पर भी कॉल किया जा सकता है।