पलवल, जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में पलवल में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविरों में महिलाओं और गर्भवती माताओं के लिए एनीमिया, बीएमआई और मधुमेह की जांच की गई। पोषण परामर्श के साथ संतुलित खानपान, स्थानीय भोजन और शिशु-पोषण पर विशेष ध्यान दिया गया।
आयुष योग सहायकों ने योग परामर्श और योगासन सत्र आयोजित किए, जिससे महिलाओं और परिवारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जियो टैगिंग और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसमें महिलाओं को निशुल्क दवाइयां, स्वास्थ्य सेवाएं और परामर्श प्रदान किया जाएगा।

