
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस लगातार अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 2 देसी कट्टा, 1 देसी पिस्टल और 1 कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर 48 क्राइम ब्रांच ने उज्जवल (23) और उमेश (21) को गिरफ्तार किया, जबकि सेक्टर 56 की टीम ने तूषार (21) और भारत (21) को हिरासत में लिया। इसी तरह, क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने महेश (27), विजयपाल (46) और रामकरण को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए हैं।
आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें जेल भेजा गया। रामकरण को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर रखा जाएगा।