
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने बदरपुर बॉर्डर के पास छापेमारी कर 20.85 किलोग्राम गांजा के साथ चंद्र प्रकाश (24) को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 23 सितंबर को गुप्त जानकारी के आधार पर दुर्गा विहार कॉलोनी निवासी चंद्र प्रकाश को पकड़कर थाना सुरजकुण्ड में एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दिल्ली बदरपुर बॉर्डर से 25 किलो गांजा 1 लाख रुपये में खरीदी थी, जिसमें से 4 किलो पहले ही बेच दी थी। आरोपी शराब के ठेके पर भी काम करता है।
आगे की जांच के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।