
फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सेफ सिटी अभियान” के तहत महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी पहल के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में दुर्गा शक्ति-3 टीम ने बीती रात गश्त के दौरान एक महिला की मदद कर उसे सुरक्षित घर पहुँचाया।
2/3 अक्तूबर की रात करीब 2:15 बजे ओल्ड चौक, फरीदाबाद के पास महिला को साधन न मिलने पर पुलिस टीम ने अपनी सरकारी गाड़ी से उसे चौहान कॉलोनी स्थित घर तक पहुँचाया। महिला और उसके परिजनों ने इस मानवीय कार्य के लिए पुलिस का आभार जताया।
पुलिस ने बताया कि यदि किसी महिला को देर रात घर जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट न मिले या वह असुरक्षित महसूस करे तो कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 या डायल 112 पर तुरंत संपर्क कर सकती है। पुलिस की दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित उसके गंतव्य तक छोड़ेगी।