
गोहाना (सोनीपत), 07 अक्टूबर।
हरियाणा की नॉन-स्टॉप सरकार की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोनीपत में आगमन ऐतिहासिक होगा। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर में उत्साह की लहर है और कार्यकर्ता जनभागीदारी को लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं।
जेके गार्डन, पानीपत रोड में हुई संगठनात्मक बैठक में मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और विकास आधारित नीतियों के कारण जनता का भरोसा सरकार के प्रति और मजबूत हुआ है।
प्रदेशाध्यक्ष कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से हरियाणा को एक बार फिर नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने बताया कि गोहाना और बरोदा विधानसभा क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ता 17 अक्टूबर को राई स्थित एजुकेशन सिटी में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचेंगे।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, डॉ. किरण कलकल, प्रदीप सांगवान, बलराम कौशिक, कृष्ण सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।