फरीदाबाद में सोशल मीडिया पर गैरकानूनी पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसने दिवाली के दिन लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायर कर उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।
21 अक्टूबर को वायरल हुई इस वीडियो पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान गिरीश गोयल, निवासी भाटिया कॉलोनी, बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने माना कि वीडियो सिर्फ “मजाक” में बनाया गया था।
पुलिस ने आरोपी से उसका लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया है। उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।