खरखौदा की नई अनाज मंडी में जनसभा की तैयारियों का निरीक्षण करते अधिकारी
सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में 28 दिसंबर को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री जनसभा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए विधायक पवन खरखौदा और उपायुक्त सुशील सारवान ने नई अनाज मंडी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, बिजली आपूर्ति और स्वच्छता जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी हों।
इसके बाद उपायुक्त ने एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर पुलिस, स्वास्थ्य, नगर परिषद और बिजली विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसभा में आने वाले नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।