फरीदाबाद : रेडक्रॉस ने चलाया कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रम 

फरीदाबाद, 20 अप्रैल। कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को जागरूकता करने के लिए हेतु जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को पोस्टर देकर उन्हें कोविड से बचाव के लिए जानकारी दी गई।

जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने बताया कि भारत स्काउट एंड गाईड, रेडक्रॉस, सेंट जान एंबुलेंस, झांसी की रानी ओपन ग्रुप की रेंजर्स, सुभाष चंद्र बोस ओपन क्रू, चंद्रशेखर आजाद ओपन क्रू के सदस्यों ने इस जागरूकता अभियान की कमान संभाली। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान एनआईटी एक, दो, तीन, चार व पांच नंबर के अलावा सेक्टर-23 मार्केट में चलाया गया। इस अभियान में जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी, संस्कृत अध्यापिका सरोज देवी भी शामिल हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here