देवेन्द्र यादव बीएलए‑1 कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
नई दिल्ली, 3 जनवरी 2026: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के दौरान वैध मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने और संभावित वोट कटौती रोकने के उद्देश्य से बीएलए‑1 कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर दलित, अल्पसंख्यक और निम्न वर्ग के नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए रणनीतियां साझा की गई।
कार्यक्रम में लीगल सेल, महिला कांग्रेस और विभिन्न बूथ कमेटियों के प्रमुख भी शामिल हुए। देवेन्द्र यादव ने सावित्रीबाई फूले की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शिक्षा और सामाजिक न्याय के योगदान को याद किया।