दिल्ली विधानसभा सत्र में प्रदूषण नियंत्रण पर ठोस नीति की मांग
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जनता की मूल समस्याओं पर ठोस चर्चा नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सरकार के पास कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्षों से प्रदूषण के नाम पर केवल बयानबाज़ी और राजस्व की बर्बादी हुई है, जबकि भ्रष्टाचार संबंधी रिपोर्टों पर भी कार्यवाही नहीं हुई। भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए उन्होंने मांग की कि लंबित सीएजी रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएं तथा दिल्ली के लोगों को प्रदूषण और स्वास्थ्य संकट से राहत देने के लिए वास्तविक कदम उठाए जाएं।