साइबर थाना सेंट्रल टीम ने सेक्टर-17 मार्केट में लोगों को डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड से सावधान किया
फरीदाबाद में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने सेक्टर-17 मार्केट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर ठगी से बचाव के तरीके समझाए। टीम ने बताया कि ठग खुद को एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर पैसे वसूलते हैं, जबकि कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई प्रक्रिया मौजूद नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान दुकानदारों और आम नागरिकों को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि संदेहास्पद कॉल, लिंक और ऐप्स से सावधान रहें और किसी के साथ अपने बैंक विवरण साझा न करें।