साइबर थाना NIT टीम ने 74,000 रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार किया
फरीदाबाद में साइबर ठगी का मामला सामने आया। शिकायतकर्ता को फोन पर “गैस बिल पेंडिंग” बताकर लिंक भेजा गया। लिंक खोलते ही उनका फोन हैक हो गया और खाते से ₹74,000 कट गए। साइबर थाना NIT ने दिलशाद अंसारी को झारखंड के दुमका से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने खाते का इस्तेमाल अन्य ठगों को देने की जानकारी दी। अब आरोपी जेल में है।