2.290 किलो गांजा के साथ आरोपी क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की गिरफ्त में
फरीदाबाद पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने एक व्यक्ति को 2.290 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।
गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने रेलवे स्टेशन रोड NIT-5 के पास से आरोपी रतनपाल, निवासी मूलरूप से जिला पुरनिया (बिहार) एवं वर्तमान में नई कॉलोनी फरीदाबाद को काबू किया। बरामद गांजा कब्जे में लेकर उसके खिलाफ थाना NIT में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आगरा से लगभग 25,000 रुपये में गांजा खरीदकर लाया था और रेलवे स्टेशन के बाहर चाय का ठेला लगाते हुए इसकी अवैध बिक्री करने की योजना बनाता था। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।