फरीदाबाद में अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करती पुलिस
फरीदाबाद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने अवैध हथियार रखने और उनकी आपूर्ति करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई मास्टर रोड भूपानी मोड़ के पास की गई।
पुलिस के अनुसार, 17 दिसंबर को टीम ने गुरनाम नामक युवक को एक देसी कट्टे के साथ काबू किया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह हथियार उसे उसके परिचित आसन सिंह ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने इस्माईलपुर क्षेत्र से हथियार सप्लायर आसन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी गुरनाम ने यह देसी कट्टा 4,500 रुपये में खरीदा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों पर दिल्ली में चोरी से संबंधित एक मामला पहले से दर्ज है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अवैध हथियारों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।