क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने स्नैचिंग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर छीना गया मोबाइल बरामद किया
फरीदाबाद पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 25 दिसंबर को सेक्टर-17 क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन लिया गया था। शिकायत दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे के आदी हैं और नशे के पैसे जुटाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है