आदर्श नगर थाना पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
फरीदाबाद पुलिस ने नकली करेंसी चलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। थाना आदर्श नगर पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर नकली नोट बनाने और चलाने के नेटवर्क का खुलासा किया।
पहले आरोपी लक्की, निवासी गिदोह (जिला मथुरा, यूपी) को डीलर चौक मार्केट क्षेत्र से नकली नोट खर्च करते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से ₹200 के पांच और ₹100 के छह नकली नोट बरामद हुए। इसके बाद उसकी निशानदेही पर योगेश को अनाज मंडी बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि योगेश प्रिंटर से नकली नोट प्रिंट कर लक्की को circulation के लिए देता था। पुलिस ने योगेश से ₹500 का एक नोट, ₹100 के चार नकली नोट और प्रिंटर बरामद किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।