राम जुनेजा और पुरूषोत्तम सैनी ने 101वें रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित किया
फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में नव प्रयास सेवा संगठन द्वारा 101वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान राम जुनेजा और विशिष्ट अतिथि जिला रैडक्रास सोसायटी के पुरूषोत्तम सैनी थे। शिविर में 51 रक्तदाताओं ने भाग लिया। राम जुनेजा ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में तीन बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। पुरूषोत्तम सैनी ने रक्तदान को सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने वाला कार्य बताया। नव प्रयास सेवा संगठन के संस्थापक सुनील यादव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सिविल अस्पतालों को रक्त उपलब्ध कराना है, ताकि जरूरतमंद मरीज समय पर रक्त प्राप्त कर सकें।