फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पिछले 6 सालों के कार्यकाल के विकास कार्य और कांग्रेस पार्टी के 54 सालों के विकास कार्यों की तुलना में भारी पड़ रहे हैं।

फरीदाबाद, 14 जनवरी। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पिछले 6 सालों के कार्यकाल के विकास कार्य और कांग्रेस पार्टी के 54 सालों के विकास कार्यों की तुलना में भारी पड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विश्व में अलग पहचान बनाई है। आज देश का खजाना और देश की सीमाएं सुरक्षित है।

सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज वीरवार को गांव नीमका में लगभग 3 करोड रुपए की धनराशि से बनाए गए विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक राजेश नागर ने नीमका में बारात घर, शमशान घाट गेट, खेल स्टेडियम, व्यायामशाला, गऊशाला और स्कूल के कमरों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में आजादी के बाद पहली बार जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है। इसी के मद्देनजर सरकार द्वारा भी विकास कार्यों में आमूलचूल परिवर्तन करके उन्हें क्रियान्वित करने का काम किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के देश के प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर की जोड़ी ने फरीदाबाद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली देने का काम किया। नहर के ऊपर लगभग एक दर्जन पुल बनाने का काम किया। सभी गांव की फिरनी पक्के करने सहित अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा खेल स्टेडियम बनवाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली से बड़ोदरा जाने वाला रास्ता फरीदाबाद के बाईपास होकर से गुजरेगा। उन्होंने कहा फरीदाबाद को कमिश्नरी बनवाई और एफएमडीए बनाने का काम किया। इससे फरीदाबाद की भूमि अधिग्रहण किए जाने वाला पैसे का विकास अब फरीदाबाद में ही किया जाएगा। बीजेपी सरकार ने विकास कार्यों के लिए अब जिस शहर का पैसा है, वही का विकास करने की नीति बनाकर उसे क्रियान्वित करने का काम किया है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फरीदाबाद के पैसे से सोनीपत और रोहतक में विकास कार्य करवाने का काम किया था। कांग्रेस की सरकार ने किसानों की भूमि को हड़पने का काम किया। जबकि बीजेपी सरकार ने किसानों की एक इंच भूमि भी उनकी सहमति के बिना नहीं ली जाती। जबकि कांग्रेस गवर्नमेंट में सेक्शन 4, 6, और 9 लगाकर भूमि अधिकरण बिना किसान की सहमति से ही कर ली जाती थी। कांग्रेस गवर्नमेंट ने पिछले 10 साल के कार्यकाल में किसानों को जी भर कर लूटने का काम किया। अब वे किसान हितैषी होने की बात कह रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि तीनों कृषि विधेयक किसानों के हक में हैं। ये विधेयक किसान की आय दोगुनी होने में कारगर सिद्ध होंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बिचौलियों को खत्म करके सीधा काम करने का काम किया है। अब केंद्र सरकार से एक रुपया भी आता है तो सीधा जहां का है वही जाता है और विकास कार्य पर खर्च होता है। जबकि पहले एक रुपए में से स्वयं कांग्रेस के नेता भी मानते हैं कि 10 पैसे का ही विकास होता था। उन्होंने कहा कि न तो मंडिया बंद होंगी और किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। इसके लिए सरकार वचनबद्ध है।तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कहा कि नीमका गांव में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सहयोग से तिगांव विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की तरफ से धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जोड़ी की तरह तिगांव विधानसभा क्षेत्र में भी केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक राजेश नागर की जोड़ी विकास कार्यों को क्रियान्वित करने के लिए काम करेगी। उन्होंने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में किसान आंदोलन का मसला हल किया जाएगा। किसानों के तीनों विधेयक किसान हित में है। ये किसान की आय को दोगुना करने में कारगर सिद्ध होंगे। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांग पर बोलते हुए कहा कि सभी मांगों को पूरा किया जाएगा और भी आगे के विकास कार्य करवाए जाएंगे। पूर्व सरपंच केसराम ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक राजेश नागर का स्वागत कर उन्हें पगड़ी बांधकर, शाँल भेंट कर सम्मानित किया। ग्राम पंचायत द्वारा सामूहिक रूप से माला पहना कर दोनों नेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रूपी सरपंच, पूर्व सरपंच राजवीर, पूर्व सरपंच अजीत, खड़क सिंह, जयवीर चंदीला, रूपचंद सरपंच, वीरपाल, मिर्जापुर के सरपंच महिपाल आर्य, अशोक भाट्टी, पिंकू सरपंच, संजू चपराना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here